IGNOU TEE December Exam details परीक्षा विवरण
बता दें कि 02 दिसंबर, 2022 और 09 जनवरी 2023 के बीच आयोजित की गई परीक्षाओं के लिए परिणाम जारी किया गया है। इग्नू टर्म एंड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच होगी जबकि दूसरी पारी में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
IGNOU December TEE ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट termendresult.ignou.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद दिसंबर 2022 रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- री-डायरेक्ट किए जाने के बाद आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
- अब विवरण देखें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
इस साल, दिसंबर टर्म एंड परीक्षा का आयोजन 834 परीक्षा केंद्रों में किया गया था। जिसमें 18 विदेशी केंद्र और जेल के कैदियों के लिए जेलों में 85 केंद्र शामिल थे।