फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU TEE 2022: इग्नू टर्म एंड परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि आज, ऐसे करें तुरंत आवेदन

Sat, 25 Jun 2022 05:42 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU TEE 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि जून-2022 सत्रांत परीक्षा के लिए छात्रों द्वारा परीक्षा फॉर्म जमा करने के लिए ऑनलाइन लिंक अब अनुसूची और आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ खुला है।

विज्ञापन
IGNOU TEE 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU TEE 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) जून 2022 टर्म एंड परीक्षा के लिए आवेदन विंडो शुक्रवार, आज (25 जून) को बंद कर देगा। उम्मीदवार 200 रुपये प्रति कोर्स के शुल्क का भुगतान करके ignou.ac.in पर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। 1100 रुपये (प्रति कोर्स अतिरिक्त 200 रुपये) के विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने की तिथि 26 जून से 30 जून तक है।  

विज्ञापन

IGNOU TEE 2022: परीक्षा 22 जुलाई से शुरू होगी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि जून-2022 सत्रांत परीक्षा के लिए छात्रों द्वारा परीक्षा फॉर्म जमा करने के लिए ऑनलाइन लिंक अब अनुसूची और आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ खुला है। छात्र तदनुसार ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। परीक्षा 22 जुलाई से शुरू होगी और 05 सितंबर, 2022 को समाप्त होगी। पात्र छात्रों के हॉल टिकट टर्म एंड परीक्षा शुरू होने से लगभग 7 से 10 दिन पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
 
विज्ञापन

IGNOU TEE June 2022 फॉर्म जमा करने के चरण

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर टीईई जून 2022 फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  3. “ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें” पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करें।
  5. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें