फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय: असाइनमेंट और प्रोजेक्ट वर्क जमा करने की आखिरी तारीख आज

Mon, 31 May 2021 10:32 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इग्नू की असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, इंटर्नशिप, फील्डवर्क, जर्नल और शोध प्रबंध जमा करने की अंतिम तिथि आज  है।
विज्ञापन
इग्नू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय ने जून 2021 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) के लिए असाइनमेंट या प्रोजेक्ट के जमा करने की तारीख बढ़ाने के संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, इंटर्नशिप, फील्डवर्क, जर्नल और शोध प्रबंध जमा करने की अंतिम तिथि आज यानी कि 31 मई है। ऑफलाइन और ऑनलाइन टर्म-एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई ही है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बड़ी पहल : कोरोना से अनाथ बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा और मासिक वजीफा, पढ़िए कहां-क्या प्रावधान
विज्ञापन


इग्नू की तरफ से यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है जब जून टीईई के लिए नामांकित छात्रों को अंतिम तिथियों के विस्तार के संबंध में क्षेत्रीय केंद्रों द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप और टेलीग्राम फॉरवर्ड संदेश प्राप्त हुए हैं। वहीं, कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए कई विद्यार्थी असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ाने का अनुरोध कर रहे हैं। कई छात्रों का कहना है कि वे यास चक्रवात से प्रभावित हैं इसलिए जून टीईई के लिए असाइनमेंट और प्रोजेक्ट वर्क की तारीख आगे बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2021: एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बिना वैक्सीनेशन देंगे 12वीं की परीक्षा 

हालांकि, यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट कर दिया है कि असाइनमेंट और प्रोजेक्ट वर्क जमा करने की आखिरी तारीख को अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें