फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: एमबीए और बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

Mon, 22 Mar 2021 01:21 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इग्नू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

Indira Gandhi National Open University: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने एमबीए और बीएड प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी दी है। इसे लेकर इग्नू ने आधिकारिक नोटिस जारी किया है। अब एमबीए और बीएड प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि इससे पहले विश्वविद्यालय ने आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च रखी थी, जिसे आगे बढ़ाकर 25 मार्च कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: जल्द जारी होगा बारहवीं का परिणाम, पढ़िए पूरी खबर

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in है। इग्नू OPENMAT एमबीए और बीएड प्रवेश परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड होंगी। इन प्रवेश परीक्षाओं में पास होने वाले अभ्यर्थी एमबीए और बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें इग्नू बीएड और एमबीए प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन
-सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in  है।
-यहां आपको होम पेज पर ही आवेदन विंडो मिलेगी।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नई विंडो खुलेगी।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-आखिर में अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

इसे भी पढ़ें-क्रांतिकारी सूर्यसेन: अंग्रेजों ने नाखून उखाड़े, दांत तोड़े ताकि मरते वक्त न बोल सकें वंदेमातरम

इग्नू प्रवेश परीक्षा दो घंटे की होगी। बीएड प्रवेश परीक्षा 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक होगी। वहीं, एमबीए प्रवेश परीक्षा भी इसी दिन दोपहर दो बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें