किन छात्रों को मिलेगा फायदा?
यह एक्सटेंशन निम्न प्रोग्राम्स के छात्रों के लिए लागू होगा-
- ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL)
- ऑनलाइन प्रोग्राम्स
- ग्लोबल ऑनलाइन एकेडमिक लर्निंग (GOAL)
- एजुकेशन वाया ब्रॉडबैंड (EVBB)
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह नई अंतिम तिथि सभी संबंधित छात्रों पर समान रूप से लागू होगी।
क्यों बढ़ाई गई तारीख?
इग्नू का यह निर्णय छात्रों को अतिरिक्त समय देने के लिए लिया गया है, ताकि वे बिना किसी दबाव के अपने असाइनमेंट को पूरा कर सकें। कई छात्रों को समय की कमी, तकनीकी दिक्कतों या अन्य कारणों से असाइनमेंट समय पर जमा करने में परेशानी होती है, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों जमा करना जरूरी
विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार छात्रों को असाइनमेंट की हार्ड कॉपी संबंधित स्टडी सेंटर या असाइनमेंट सेक्शन में जमा करनी होगी। साथ ही सॉफ्ट कॉपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपलोड करनी होगी। दोनों माध्यमों से सबमिशन सुनिश्चित करना जरूरी है।
असाइनमेंट क्यों जरूरी है?
इग्नू में असाइनमेंट टर्म एंड एग्जाम (TEE) का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। बिना असाइनमेंट जमा किए छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते। असाइनमेंट के अंक फाइनल रिजल्ट में जोड़े जाते हैं। इसलिए समय पर असाइनमेंट जमा करना बेहद जरूरी है।