फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam 10th Result 2026: अप्रैल में ही जारी होगा असम बोर्ड 10वीं का परिणाम, सीएम हिमंत ने बताई तारीख

Wed, 01 Apr 2026 05:59 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam SEBA HSLC Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम (SEBA) 10 अप्रैल को हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) 2026 के नतीजे घोषित करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए नतीजे देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam SEBA HSLC Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजों की 10 अप्रैल को करेगा। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने साझा की थी। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना सही रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। 

विज्ञापन


बोर्ड ने असम कक्षा 10 की परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थीं। नतीजों के साथ-साथ बोर्ड टॉपर लिस्ट भी जारी करेगा।

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

असम एचएसएलसी में पास होने के प्रतिशत के अनुसार, छात्रों को हर विषय में कम से कम 30% अंक लाने होंगे। परीक्षा पास करने के लिए उन्हें कुल मिलाकर भी कम से कम 30% अंक लाने होंगे। इससे पहले, बोर्ड ने कहा था कि इस साल नतीजे जल्दी घोषित किए जाएंगे, असम राज्य विधानसभा चुनावों और बिहू त्योहार से पहले।
विज्ञापन

असम बोर्ड 10वीं के नतीजे ऐसे देखें

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम कक्षा 10वीं की मार्कशीट ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
  • Assam HSLC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना सही रोल नंबर और जरूरी जानकारी डालें।
  • असम HSLC 2026 का नतीजा देखने के लिए Submit बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें