IGNOU July Admission 2024: इग्नू में प्रवेश के पंजीकरण की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 10 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं।
IGNOU July Admission 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड के माध्यम से पेश किए जाने वाले कार्यक्रमों के तहत नए प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 सितंबर थी। इसको अब बढ़ाकर 10 सितंबर तक बढ़ा दी है। सर्टिफिकेट और सेमेस्टर-आधारित कार्यक्रमों के लिए इग्नू जुलाई 2024 के प्रवेश की समय सीमा नहीं बढ़ाई गई है। उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर पूरा करना होगा।
विज्ञापन
2024 के लिए इग्नू आवेदन पत्र को पूरा करते समय, उम्मीदवारों को अपना नाम और अन्य विवरण ठीक वैसे ही देना होगा जैसा कि उनके शैक्षिक दस्तावेजों में दिखाई देता है। इग्नू प्रवेश पोर्टल में लॉग इन करने के लिए, आवेदकों को अपने पंजीकृत ईमेल आईडी का उपयोग करना होगा। इसलिए विश्वविद्यालय अनुशंसा करता है कि वे अपने व्यक्तिगत, सक्रिय ईमेल पते का उपयोग करें। इसके अतिरिक्त, इग्नू ने शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ 2024) की नव निर्मित ओपन यूनिवर्सिटी श्रेणी में शीर्ष रैंक हासिल की है।
IGNOU July Admission 2024: पंजीकरण कैसे करें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर 'नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें' लिंक पर क्लिक करें।
ऐसा उपयोगकर्ता नाम चुनें जो 8 से 16 अक्षरों के बीच का हो।
अपना पूरा नाम बताएं जैसा कि आपके शैक्षिक दस्तावेजों में लिखा है और अपना ईमेल पता भी बताएं।
विज्ञापन
IGNOU July Admission 2024: पासवर्ड सेट करें:
8 से 16 अक्षरों वाला अल्फ़ान्यूमेरिक पासवर्ड बनाएं।
अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें।
जिन पाठ्यक्रमों के लिए आप आवेदन कर रहे हैं उन्हें चुनें और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया शुरू करें।
आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारी सत्यापित करें, फिर पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें।