इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के दिसंबर 2021 टर्म एंड परीक्षा (दिसंबर टीईई 2021) के लिए आवेदन करने का आज बुधवार 15 दिसंबर 2021 को आखिरी दिन है। जो भी उम्मीदवार दिसंबर टीईई 2021 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। आवेदन करने की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जा रही है।
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह आखिरी तारीख बिना विलंब शुल्क के तहत है। जिन उम्मीदवारों का आवेदन किसी भी कारण से न हो पाए उनकी सुविधा के लिए इग्नू द्वारा विलंब शुल्क के साथ फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए तारीख 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होगी।
दिसंबर टीईई 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 18 नवंबर 2021 से की गई थी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें परीक्षा के प्रत्येक विषय के लिए 200 रुपये शुल्क जमा करने होंगे। आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जा सकते हैं।
दिसंबर टीईई 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे दिसंबर 2021 टर्म एंड परीक्षा के आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपने पाठ्यक्रम का कोड, इनरोलमेंट नंबर और परीक्षा केंद्र जैसा जानकारी दर्ज कर के लॉगिन करें।
4. अब आवेदन पत्र में मांगी जा रही सभी जानकारी तो दर्ज करें।
5. अब आवेदन शुल्क को जमा करें और सबमिट करें।
6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।