IGNOU Admission: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने सभी मुक्त और दूरस्थ शिक्षा (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवारों के पास जनवरी 2025 के सत्र के लिए 15 मार्च 2025 तक आवेदन करने का अवसर है। जो छात्र अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू की ओर से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक आधिकारिक पोस्ट में कहा गया, "ODL और ऑनलाइन मोड (सर्टिफिकेट प्रोग्राम को छोड़कर) के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। उम्मीदवारों के पास अब जनवरी 2025 के सत्र के लिए आवेदन करने के लिए 15 मार्च तक का समय है।"
अलग-अलग पोर्टल्स पर करना होगा आवेदन
इग्नू जनवरी 2025 एडमिशन के तहत इग्नू के ओडीएल और ऑनलाइन मोड में उपलब्ध सभी मास्टर, बैचलर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अवेयरनेस प्रोग्राम्स में दाखिला लिया जा सकता है। हालांकि, इग्नू के डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्सों के लिए छात्रों को अलग-अलग पोर्टल्स पर आवेदन करना होगा।
इग्नू के डिस्टेंस कोर्स में दाखिले के लिए छात्र को एडमिशन पोर्टल (डिस्टेंस) http://ignouadmission.samarth.edu.in पर जाना होगा। वहीं, इग्नू के ऑनलाइन कोर्सों में दाखिले के लिए छात्र को एडमिशन पोर्टल (ऑनलाइन) http://ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
आवश्यक दस्तावेज
- स्कैन की हुई पासपोर्ट साइज फोटो
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर
- शैक्षिक योग्यता के सभी डॉक्यूमेंट्स के स्कैन किए हुए प्रतियां