फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU Admission 2026: जुलाई सत्र के ओडीएल कोर्स के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख, अब 16 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन

Sun, 02 Aug 2026 01:11 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के ओडीएल पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ाकर 16 अगस्त 2026 कर दी है।

विज्ञापन


अब वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जो पहले तय समय सीमा में अपना फॉर्म नहीं भर पाए थे। IGNOU में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स समेत कई तरह के कार्यक्रम उपलब्ध हैं।

इग्नू में कई कोर्स का विकल्प उपलब्ध

इग्नू के छात्र बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, एमए, एमबीए, एमसीए और एमकॉम जैसे कई लोकप्रिय कोर्स में प्रवेश का मौका देता है। इसके अलावा विश्वविद्यालय में अलग-अलग डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं।

हर कोर्स के लिए पात्रता नियम अलग-अलग निर्धारित हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित कोर्स की योग्यता और जरूरी शर्तों की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।

IGNOU Admission 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले अपने चुने हुए कोर्स के लिए IGNOU के प्रवेश पोर्टल पर जाएं।
  • अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  • OTP के जरिए अपने अकाउंट को वेरिफाई करें।
  • लॉग इन करने के बाद अपनी पसंद के कोर्स का चयन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

IGNOU Admission 2026: रजिस्ट्रेशन शुल्क और फीस रिफंड नियम

आवेदन रद्द करने का विकल्प उम्मीदवार के लॉगिन अकाउंट में उपलब्ध होगा। आवेदन रद्द करने के लिए ईमेल भेजने या iGRAM पर अनुरोध करने की जरूरत नहीं है। आवेदन रद्द करना स्थायी प्रक्रिया है। एक बार आवेदन कैंसिल होने के बाद उसे दोबारा बहाल नहीं किया जा सकेगा।

शुल्क वापसी से जुड़े नियम

  • रजिस्ट्रेशन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। प्रवेश की पुष्टि होने से पहले जमा की गई फीस नियमों के अनुसार वापस की जा सकती है।
  • अगर छात्र ने अध्ययन सामग्री की सॉफ्ट कॉपी का विकल्प चुना है, तो रिफंड करते समय रजिस्ट्रेशन शुल्क काट लिया जाएगा।
  • जिन छात्रों ने फीस छूट का लाभ लिया है और केवल रजिस्ट्रेशन और विकास शुल्क जमा किया है, उन्हें आवेदन रद्द करने पर केवल विकास शुल्क वापस किया जाएगा।
  • प्रवेश की अंतिम तारीख के 60 दिन बाद फीस रिफंड का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें