फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Olympiad: स्कूल छात्रों को मिलेगा टेक्नोलॉजी और AI सीखने का मौका, शुरू हुआ पैन-इंडिया ओलंपियाड

Sun, 02 Aug 2026 10:22 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Tech & AI Olympiad: आज के डिजिटल दौर में छात्रों के लिए टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की समझ बेहद जरूरी हो गई है। इसी उद्देश्य से कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए पैन-इंडिया ऑनलाइन टेक एंड एआई ओलंपियाड आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छात्र अपनी तकनीकी जानकारी और कौशल को परख सकेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tech and AI Olympiad: शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल तकनीकी पाठ्यक्रमों या उच्च शिक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पढ़ाई, कामकाज और रोजमर्रा के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से ही उनकी आयु और कक्षा के अनुरूप टेक और एआई की समझ देना आवश्यक हो गया है।

विज्ञापन


स्कूली शिक्षा में भी कंप्यूटेशनल थिंकिंग (गणनात्मक सोच) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लगातार महत्व दिया जा रहा है। इसी बदलते शैक्षणिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए टेक एंड एआई ओलंपियाड आयोजित किया जा रहा है। यह ओलंपियाड पूरे भारत के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होगा।

आकलन ही नहीं, नई तकनीकों के प्रति जागरुकता भी

टेक एंड एआई ओलंपियाड का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों के ज्ञान का आकलन करना नहीं, बल्कि उन्हें उनकी कक्षा के अनुरूप तकनीक और एआई की बदलती दुनिया से परिचित कराना भी है

एआई बताएगा तैयारी की पूरी तस्वीर

परीक्षा के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों को केवल अंक और रैंक ही नहीं, बल्कि एडवांस्ड एआई आधारित इंटेलिजेंट असेसमेंट रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह रिपोर्ट विभिन्न प्रदर्शन मानकों के आधार पर विद्यार्थी की तैयारी का विस्तृत विश्लेषण करेगी। इसमें अवधारणा आधारित प्रदर्शन, कठिनाई स्तर के अनुसार विश्लेषण, प्रश्न हल करने की प्रवृत्ति और व्यक्तिगत सुधार से जुड़े सुझाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। इससे विद्यार्थी अपनी तकनीकी समझ को बेहतर बनाने और आगे की तैयारी के लिए अधिक प्रभावी रणनीति तैयार कर सकेंगे।

विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिलेगा व्यक्तिगत एआई डैशबोर्ड

सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को व्यक्तिगत एआई डैशबोर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यार्थी अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन कर फ्री प्रैक्टिस मटेरियल, मॉक टेस्ट और परफॉर्मेंस एनालिसिस जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। परीक्षा से संबंधित आवश्यक सूचनाएं, एडमिट कार्ड और निर्धारित समय पर एआई आधारित परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएगी

हर स्तर पर सम्मान, हर विद्यार्थी के लिए अवसर

  • सबसे बड़ा आकर्षण : चैंपियन अवार्ड
  • टॉप-3 चैंपियन अवार्ड विजेता
  • विद्यार्थियों को एक अभिभावक के साथ यूरोपियन स्पेस सेंटर जाने का अवसर मिलेगा, जहां से उनके ग्लोबल एक्सपोजर की एक नई उड़ान शुरू होगी
 

पात्रता

  • टेक एंड एआई ओलंपियाड में कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं
  • नेशनल ओलंपियाड मे उपलब्ध विषय इंग्लिश, मैथमेटिक्स, साइंस, जनरल नॉलेज, लॉजिकल रीजनिंग, हिंदी, टेक एंड एआई

ये पुरस्कार भी मिलेंगे

  • नेशनल लेबल: 21,000 रुपये + ट्राफी + सर्टिफिकेट
  • स्टेट लेबल: 5,100 रुपये + ट्राफी + सर्टिफिकेट
  • डिस्ट्रिक्ट लेबल मेडल + सर्टिफिकेट
  • स्कूल लेबल लिए मेडल क्लास टॉपर्स के
  • प्रत्येक प्रतिभागी के लिएः पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट
 

आज ही पंजीकरण करें

तकनीक और एआई की तेजी से आगे बढ़ती दुनिया में पीछे न रहें। विद्यार्थी एवं अभिभावक क्यूआर कोड स्कैन कर आज ही पंजीकरण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें