फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने का है शौक तो करें बीए वोकेशनल स्ट्डीज में टूरिज्म मैनेजमेंट कोर्स, इग्नू दे रहा है मौका

Mon, 26 Aug 2019 10:43 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जुलाई 2019 सत्र के लिए टूरिज्म मैनेजमेंट में बीए वोकेशनल स्ट्डीज में दाखिले के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड के तहत कराए जाने वाले डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन पत्र ऑफलाइन मोड से भरना होंगे। 12वीं पासआउट छात्र-छात्राएं इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रोग्राम में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी।

विज्ञापन


इग्नू के स्कूल ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी सर्विस मैनेजमेंट की ओर से टूरिज्म मैनेजमेंट में बीए वोकेशनल स्ट्डीज प्रोग्राम की पढ़ाई होगी। प्रबंधन के मुताबिक, तीन वर्षीय प्रोग्राम में कुल छह सेमेस्टर और 132 क्रेडिट होंगे। प्रति सेमेस्टर 22 क्रेडिट की पढ़ाई कराई जाएगी। विद्यार्थयों को विभिन्न कोर्स में से कुल चार कोर्स चुनने होंगे। प्रोग्राम की अवधि तीन साल की है, लेकिन विद्यार्थी इसे छह साल में पूरा कर सकते हैं। इस प्रोग्राम की पढ़ाई करने के बाद टूरिज्म क्षेत्र में नौकरी की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्या है G-7, जिसमें हिस्सा ले रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कश्मीर पर भी होगी बात
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें