स्क्रूटनी या फिर से एग्जाम देने का ऑप्शन
सबसे पहला विकल्प तो आपके पास यही है कि आप आप स्पेशल परीक्षा दे सकते हैं या स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपके नंबरों में इंप्रूवमेंट हो सकता है। इसके अलावा, अगर आप बिल्कुल ही अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है तो आप क्लास को रिपीट कर सकते हैं। इससे आपको तैयारी के लिए एक साल और मिल जाएगा, लेकिन आपको इस बात का ध्यान भी रखना होगा कि इससे आपका पूरा एक साल दोबार उसी क्लास की पढ़ाई करने में जाएगा।
पॉलिटेक्निक और ITI का ऑप्शन
अगर आपके नंबर अच्छे नहीं आए हैं तो आप बीटेक की जगह पॉलिटेक्निक और आइआइटी की तरफ जा सकते हैं। पॉलीटेक्निक के बाद छात्र लेटरल एंट्री एडमिशन के माध्यम से डिग्री कोर्स कर सकते हैं। कुछ बेहतरीन पॉलिटेक्निक और आईटीआई कोर्स में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, फिटर, वेल्डर और मशीनिस्ट, फैशन डिजाइन, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, आर्किटेक्चर और एनिमेशन आदि शामिल हैं।
उद्यमिता (Entrepreneurship) का ऑप्शन
अगर आप नौकरी नहीं करना चाहते हैं तो आप अपना काम शुरू कर सकते हैं। आप कोई छाटा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा, फ्रीलांसिंग या कंसल्टिंग भी अच्छे विकल्प हैं।
सरकारी नौकरी का ऑप्शन
कई ऐसी भी सरकारी नौकरियां हैं, जिनमें अच्छे मार्क्स की जरूरत नहीं होती। हालांकि, आपके परीक्षा में 50-55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अगर आपके 50-55 प्रतिशत अंक आए हैं तो आप सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप रिजर्व कैटेगरी (SC, ST, OBC, PWD) से हैं तो आपको और अधिक छूट मिल जाएगी। आप पुलिस, सेना, रेलवे, या अन्य सरकारी विभागों में नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
स्किल बेस्ड करियर ऑप्शन (Skill based career option)
स्किल बेस्ड करियर ऑप्शन भी अच्छा विकल्प है। ये कोर्स करने के लिए आपको ज्याद अंको की भी जरूरत नहीं होती और ये कोर्स आपकी स्किल्स को भी बहुत अच्छे से डेवलप कर देते हैं। स्किल बेस्ड कोर्स में ग्राफिक्स डिज़ाइन, वेब डिज़ाइन, फैशन डिज़ाइन, इंटीरियर डिज़ाइन, एनिमेशन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग शामिल है।
इसे अलावा, वेब डेवलपमेंट, मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट राइटिंग, कॉपी राइटिंग, बिक्री, ग्राहक सेवा ज्वैलरी मेकिंग, पॉटरी, टेक्सटाइल डिज़ाइन, लकड़ी का काम आदि भी अच्छे विकल्प हैं।