ICSI CSEET Results 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीएस एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) के नतीजे घोषित किए। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने लॉग इन विवरण के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएस एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा इसी साल 9 और 10 जनवरी का आयोजित की थी।