परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम
परीक्षा ऑनलाइन और रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने घर या किसी अन्य सुविधाजनक स्थान से यह परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) है। परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
सीएस एग्जीक्यूटिव कोर्स प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अभ्यर्थियों को कुल मिलाकर 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक तथा प्रत्येक पेपर में 40 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।
आवेदन के दौरान इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- उम्मीदवार का फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- DOB प्रमाणपत्र (10वीं पास प्रमाणपत्र)
- 10+2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र/हॉल टिकट (यदि उपस्थित हो रहे हैं)
- 10+2 पास प्रमाणपत्र/मार्कशीट
- श्रेणी प्रमाण पत्र (शुल्क में छूट प्राप्त करने के लिए)
- पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/ पासपोर्ट/ वोटर आईडी/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ राशन कार्ड)
ये सभी दस्तावेज जेपीजी, जेपीईजी, पीएनजी, जीआईएफ, बीएमपी, या पीडीएफ में होने चाहिए। अधिकतम स्वीकृत फाइल आकार 2 एमबी है। फ़ोटो 20-50 केबी के बीच और हस्ताक्षर 10-20 केबी के बीच होना चाहिए।
परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी संस्थान से 0120 - 4522000 पर संपर्क कर सकते हैं।