फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI CSEET 2021: संस्थान ने रद्द की परीक्षा, अब बिना एग्जाम सीएस कार्यकारी कार्यक्रम में मिलेगा दाखिला

Thu, 24 Jun 2021 02:30 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

स्नातक और स्नातकोत्तर करने वाले विद्यार्थी सीएस कार्यकारी कार्यक्रम (सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम) में सीधे प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं
विज्ञापन
आईसीएसआई - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने यूजी, पीजी छात्रों को आईसीएसआई एससीईईटी 2021 परीक्षा से छूट देने का फैसला किया है। यानी अब किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से स्नातक और स्नातकोत्तर करने वाले विद्यार्थी सीएस कार्यकारी कार्यक्रम (सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम) में सीधे प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। 

277वीं बैठक में परीक्षा रद्द करने का किया था फैसला

विज्ञापन

आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट  icsi.edu  पर जारी अधिसूचना के मुताबिक संस्थान द्वारा 19 जून, 2021 को आयोजित अपनी 277 वीं बैठक में कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया था। ताकि न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को सीएस कार्यकारी कार्यक्रम में सीधे दाखिला मिल सके।

8 व 10 मई को आयोजित हुई थी परीक्षा
हाल ही में, आईसीएसआई ने 20 मई को सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम घोषित किया था। यह परिणाम आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर उपलब्ध कराया गया है। 70.13 फीसदी छात्रों ने सीएसईईटी को सफलतापूर्वक पास किया था। इसमें 200 अंकों के 140 प्रश्नों पूछे गए थे। यह परीक्षा 8 और 10 मई को आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें