इसी महीने हुई है प्रवेश परीक्षा
सीएस फाउंडेशन प्रवेश परीक्षा 3 और 4 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं, सीएस एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा 8 और 10 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) की तरफ से इन परीक्षा के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार विषय के अनुसार अंकों को बताया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी नहीं उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट में ऑनलाइन ट्रैफिक की वजह से नतीजे प्रदर्शित होने में देरी हो सकती है। उम्मीदवार संयम रखें और वेबसाइट को देखते रहें। परिणाम को डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवार अपने रोल नंबर व अन्य विवरण की भी अच्छी तरह से जांच कर लें। किसी भी प्रकार की कोई गलती मिलती है तो उसके बारे में संस्थान को जरूर जानकारी दें।