फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI: CS प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

Tue, 25 Feb 2020 04:46 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईसीएसआई - फोटो : Social media
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI- The Institute of Company Secretaries of India ) ने CS प्रोफेशनल और CS कार्यकारी परीक्षा का आयोजन किया था। बता दें, CS प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा और CS प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा के परिणाम आईसीएसआई द्वारा जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार CS परीक्षा के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी icsi.edu पर देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डीयू: इस साल 130 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट, अधिकतम सैलेरी पैकेज 31 लाख रुपये सालाना
विज्ञापन


परिणामों की जानकारी आईसीएसआई ने एक बयान द्वारा दी थी। उन्होंने कहा, "सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (ओल्ड एंड न्यू सिलेबस) और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (ओल्ड एंड न्यू सिलेबस) परीक्षा जो कि दिसंबर, 2019 में आयोजित हुई, इनके परिणाम मंगलवार, 25 फरवरी, 2020 को घोषित किए जाएंगे।"
विज्ञापन


ऐसे कर सकेंगे अपने परिणामों की जांच-

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार को आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा।
चरण 2 : उसके बाद वेबसाइट के मुख पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : इसके बाद, परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब खुले पेज पर आवश्यक विवरण जैसे एनरोलमेंट नंबर जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5 : परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

CS प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा के परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
CS एग्जीक्यूटिव
प्रोग्राम परीक्षा के परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...

ये भी पढ़ें- UPSC: दोस्तों से पैसे लेकर दी परीक्षा, मजदूर की बेटी बनी IAS

शिक्षा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए  यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें