ICSI CS Executive June 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सचिव (सीएस) जून 2023 सत्र के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 26 फरवरी, 2023 से शुरू कर दी है। उम्मीदवार आईसीएसआई सीएस जून 2023 सत्र के लिए आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कंपनी सचिव (सीएस) जून 2023 सत्र के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 26 फरवरी 2023 से 25 मार्च 2023 तक चलेगी। उम्मीदवार लेट फीस के साथ परीक्षा के लिए 09 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। लेकिन नियमित शुल्क के अलावा उन्हें 250 रुपये का विलंब शुल्क जमा करना होगा। कंपनी सचिव (सीएस) जून 2023 परीक्षा के लिए 1200 रुपये प्रति मॉड्यूल का भुगतान करना होगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने इससे पहले दिसंबर 2022 में आयोजित परीक्षाओं के लिए कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) प्रोफेशनल 2022 के परिणाम जारी किए थे। संस्थान ने सीएस प्रोफेशनल टॉपर्स और आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल 2022 के परिणामों के साथ पूरी मेरिट सूची जारी की है।
सीएस जून सत्र के लिए करें आवेदन
- सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर लॉग इन करें।
- ICSI CS जून 2023 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा।
- अब अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
- अपना विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे सेव करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।