फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से आईसीएसआई जून 2020 परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

Tue, 24 Mar 2020 12:58 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
exam - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

आईसीएसआई ने कोरोना वायरस की वजह से कंपनी सेकेट्री की परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। सीएस की परीक्षा इस साल जून में होने वाली है। आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब अभ्यर्थी 5 अप्रैल तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे और 15 अप्रैल तक फीस जमा कर सकेंगे। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं और इसकी वजह से सीएएस परीक्षा के आवेदन की आखिरी तारीख को भी बढ़ाया जा रहा है।   

विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट
icsi.edu


इस नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाया जा रहा है।  इससे पहले इस परीक्षा के लिए  आवेदन की आखिरी तारीख 25 मार्च थी जो कि अब 5 अप्रैल कर दी गई है। वहीं लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख 9 अप्रैल थी जिसे नए नोटिफिकेशन के हिसाब से 15 अप्रैल कर दिया गया है।

इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजट कर सकते हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देशभर में स्कूल एवं कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। कई प्रतियोगिता परीक्षाओं को भी इस दौरान स्थगित किया गया है। कई राज्यों ने 31 मार्च तक लॉक डाउन की घोषणा की है। यूपी में 2 अप्रैल तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें