ICSE Term-2 Exam: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट ऑफ एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई कक्षा दसवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कल 25 अप्रैल, 2022 से शुरू किया जा रहा है। यह परीक्षाएं कल से लेकर 23 मई, 2022 तक चलेंगी। पहले दिन अग्रेजी भाषा के विषय के साथ परीक्षाओं की शुरुआत होगी। इस खबर में हम आपको परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
ICSE Term-2 Exam: क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?
आईसीएसई कक्षा दसवीं के सभी पेपर में छात्रों को उत्तर देने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को प्रश्नों को समझने के लिए बोर्ड की ओर से 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है। छात्र पहले प्रश्नों को अच्छे से समझ लें इसके बाद ही सवालों के जवाब दें। छात्रों को प्रश्न-पत्र सुबह 10.50 मिनट पर प्रदान किया जाएगा। वहीं, परीक्षा 11 बजे से शुरू होगी।
ICSE Term-2 Exam: इस तारीख से शुरू होगी 12वीं की परीक्षा
आईसीएसई की ओर से कक्षा 12वीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से शुरू किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
ICSE Term-2 Exam: यहां देखें जरूरी गाइडलाइन
- छात्र भीड़ से बचने के लिए परीक्षा केंद्र पर तय समय से थोड़ा पहले पहुंच जाएं।
- छात्र परीक्षा के दौरान सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
- उत्तर पुस्तिका की शीर्ष शीट पर दिए गए स्थान में अपना यूआईडी (विशिष्ट पहचान संख्या), रोल नंबर और विषय का नाम जरूर लिखें।
- छात्रों को उत्तर पुस्तिका के शीर्ष पर दिए गए स्थान पर अपने नाम का हस्ताक्षर करना होगा।
- उत्तर पुस्तिका में केवल काले और नीले बॉलपॉइंट पेन से ही लिखें।
- परीक्षा कक्ष में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य प्रकार की इलेक्ट्रिक गेजेट्स या नकल की सामाग्री को लेकर न जाएं।