आईआईटी मद्रास में कोरोना विस्फोट रूकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णण ने बताया कि संस्थान में 25 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही आईआईटी मद्रास में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 से बढ़कर 55 हो गई है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि अबतक कुल 1420 लोगों की कोरोना जांच की गई है। इनमें से 55 संक3मित मिले हैं। इस सभी में संक्रमण के लक्षण सामान्य हैं और इनकी स्थिति ठीक है। राज्य में अब तक कोरोना के XE वैरिएंट का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। आईआईटी मद्रास में बीते गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 12 मामलों की पुष्टि हुई थी। वहीं, शुक्रवार को 18 संक्रमण के मामले सामने आए थे।