फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE Result: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा ने उत्तीर्ण की 10वीं परीक्षा, हासिल किए 92.6% अंक

Wed, 30 Apr 2025 03:55 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Divija Fadnavis Result: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा फडणवीस ने 10वीं की परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने र्ड परीक्षा में 92.6% अंक प्राप्त किए है, इस बार सीआईएससीई द्वारा घोषित नतीजों में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
Divija Fadnavis - फोटो : X (@fadnavis_amruta)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Divija Fadnavis ICSE 10th Result: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा फडणवीस ने इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92.6% अंक हासिल किए हैं। यह जानकारी खुद उनकी मां और समाजसेविका अमृता फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। यहां पढ़ें लाइव अपडेट...
विज्ञापन


उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “हमारा मन गर्व और खुशी से भरा हुआ है। हमारी बेटी दिविजा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 92.60% अंक प्राप्त किए हैं।” इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है।

कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

CISCE (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोसेफ इमैनुएल ने बुधवार को परिणामों की घोषणा की। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cisce.org) और (results.cisce.org) के माध्यम से आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का परिणाम देख सकते हैं।

और भी पढ़ें:- आईसीएसई 10वीं में 99.37% रहा लड़कियों का पास प्रतिशत, 98.84 फीसदी छात्र पास
विज्ञापन


आईसीएसई कक्षा 10 के छात्रों का पास प्रतिशत इस साल 99.09% रहा, जो पिछले साल 99.47% था। वहीं, आईएससी कक्षा 12 में 99.02% उम्मीदवार सफल हुए। हालांकि, दोनों कक्षाओं में पास प्रतिशत में मामूली गिरावट आई है, फिर भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

CISCE ICSE 10th Result 2025: ऐसे चेक करें अपना परिणाम 

  • सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंगे। 
  • उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें। 
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जायेगा।
  • छात्र परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें