एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण
नीट यूजी 2025 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी प्राप्त होगी, जिसमें उम्मीदवार का नाम, नीट आवेदन संख्या, पासवर्ड, और परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता शामिल होंगे। साथ ही, एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय, प्रश्न पत्र का माध्यम (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, आदि) और गेट बंद होने का समय भी उल्लेखित होगा।
आवश्यक दस्तावेज
नीट यूजी 2025 परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी परीक्षा केंद्र पर लेकर जाने होंगे। इन दस्तावेजों में शामिल हैं:
- पासपोर्ट आकार का फोटो: उम्मीदवार को अपने NEET आवेदन पत्र 2025 जैसा पासपोर्ट आकार का फोटो परीक्षा में ले जाना होगा।
- वैध पहचान प्रमाण: उम्मीदवार को एक वैध पहचान प्रमाण जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, आधार कार्ड (फोटो सहित), राशन कार्ड या कोई अन्य सरकारी दस्तावेज़ लाना होगा।
- दिव्यांग प्रमाण पत्र: यदि उम्मीदवार दिव्यांग हैं, तो उन्हें अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र लाना होगा (यदि लागू हो)।
- नीट एडमिट कार्ड प्रोफॉर्मा: उम्मीदवार को एडमिट कार्ड प्रोफॉर्मा भी ले जाना होगा, जिस पर पोस्टकार्ड आकार की तस्वीर चिपकाई गई हो।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (neet.nta.nic.in) पर जाएं।
- अब होमपेज पर "NEET UG 2025 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
- यहां लॉगिन विवरण जैसे- पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड भरें।
- सभी विवरण सही होने पर "सबमिट" पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।