काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर-1 कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इस संबंध में सीआईएससीई की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र अपने संबंधित परिणाम सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से देख सकेंगे।
सीआईएससीई (CISCE) ने हाल ही में एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि जो उम्मीदवार आईसीएसई (ICSE), आईएससी (ISC) बोर्ड सेमेस्टर-1 परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए हैं, उन्हें कंप्यूटर जनित मार्कशीट जारी की जाएगी। इस मार्कशीट में प्रत्येक विषय में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों और सेमेस्टर में उनके द्वारा किए गए पेपर का विवरण होगा। अधिसूचना में आगे कहा गया था कि समग्र परिणाम, यानी पास/ फेल/ कंपार्टमेंट परीक्षा आदि से संबंधित घोषणा केवल सेमेस्टर-2 परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद ही की जाएगी। आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर-1 के परिणाम और स्कोर की जांच करने के लिए आसान स्टेप्स यहां बताए गए हैं। साथ ही परिणाम देखने के वैकल्पिक तरीके और वेबसाइट की जानकारी भी दी गई है।