2023 में एक साथ होंगी परीक्षाएं, सिलेबस में भी बदलाव
CISCE 2023 शैक्षणिक वर्ष के अंत में ICSE कक्षा 10वीं के साथ-साथ ISC कक्षा 12वीं के लिए केवल एक परीक्षा आयोजित करेगा। अगले साल सीआईएससीई (CISCE) भी फरवरी और मार्च 2023 के महीनों में वार्षिक परीक्षा आयोजित करने की योजना पर काम रहा है। सीआईएससीई की ओर से एक बयान में कहा गया है कि सीआईएससीई द्वारा आईसीएसई और आईएससी दोनों कक्षाओं पर शैक्षणिक वर्ष 2023 के अंत में केवल एक ही परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। काउंसिल की ओर से ICSE और ISC बोर्ड 2023 की परीक्षाओं के लिए सिलेबस को भी संशोधित किया है।
यह भी पढ़ें :
Jobs After Polytechnic: 10वीं-12वीं के बाद चाहते हैं नौकरी तो पॉलिटेक्निक में लें प्रवेश, मिलेंगे बेहतरीन मौके