CISCE ICSE, ISC Results 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) जल्द ही इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ स्कूल एग्जाम (ICSE) यानी कक्षा 10वीं, और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) यानी कक्षा 12वीं, सेमेस्टर-2 के परिणाम 2022 घोषित करने के लिए तैयार है। रिपोर्टों के अनुसार, आईसीएसई (ICSE) और आईएससी (ISC) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक घोषित होने की उम्मीद है। ICSE सेमेस्टर-2 परीक्षा 2022 कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए 25 अप्रैल, 2022 को शुरू हुई। यह पहली बार था कि काउंसिल की ओर से बोर्ड परीक्षाएं दो चरणों यानी सेमेस्टर मोड में आयोजित की गईं थीं।