फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE, ISC 2019: परीक्षा के परिणाम कल होगा जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Mon, 06 May 2019 01:19 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ICSE, ISC Result 2019: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) परीक्षा परिणाम 7 मई, 2019 को जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि, एक अधिसूचना के अनुसार, आईसीएसई और आईएससी दोनों परिणाम दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे। परिषद ने 22 फरवरी से 25 मार्च, 2019 तक ICSE परीक्षा आयोजित की थी।

विज्ञापन


ISC परीक्षा 4 फरवरी से 25 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थी। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे। वे CISCE की आधिकारिक वेबसाइट से अपने परीक्षा परिणाम जो कि कल जारी होंगे उसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल नियमों का पालन करें। 


ICSE, ISC Result 2019: ऑनलाइन कैसे करें डाउनलोड-

चरण 1: नीचे दिए गए विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 2: प्रासंगिक परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: मांगी गई जानकारीयों को दर्ज करें।
चरण 4: आईसीएसई, आईएससी परिणाम 2019 डाउनलोड करें।
चरण 5: एक प्रिंट आउट आगे प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

मुख्य जानकारी-

  1. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICS और ICSE 2019 के लिए परिणाम घोषणा की तारीख और समय की पुष्टि कर दी है।
  2. कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम 7 मई, 2019 को दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे।
  3. सभी उम्मीदवार जो 2019 में इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ICS) और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (ICSE) परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, CISCE की वेबसाइट - cisce.org पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें