फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई बोर्ड: सुधार परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ी, असंतुष्ट छात्रों के पास 4 अगस्त तक मौका

Sat, 31 Jul 2021 03:47 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) बोर्ड ने घोषणा की है कि जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे सुधार परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। बोर्ड ने सुधार परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि को आगे बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) बोर्ड ने घोषणा की है कि जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे सुधार परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। बोर्ड ने सुधार परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि को आगे बढ़ा दिया है। पहले सुधार परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि 1 अगस्त थी जिसे अब आगे बढ़ाकर 4 अगस्त कर दिया है। यह घोषणा आईसीएसई और आईएससी बोर्ड दोनों के लिए लागू होगी। ऐसे में जो विद्यार्थी अपने दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट से असंतुष्ट हैं, और सुधार परीक्षा के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं, वे 4 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा लें।

विज्ञापन




काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 24 जुलाई को 10वीं का परिणाम जारी किया था।आईसीएसई का पास प्रतिशत 99.98 प्रतिशत और आईएससी का 99.76 प्रतिशत रहा। आपको बता दें कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण आईसीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद परिषद ने दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें