फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE Class 10 Result 2025: आईसीएसई 10वीं में 98.84% रहा लड़कियों का पास प्रतिशत, 99.37 फीसदी छात्र पास

Wed, 30 Apr 2025 12:51 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSE 10th Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आईसीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीआईएससीई बोर्ड के दसवीं में पास प्रतिशत  99.09 दर्ज किया गया है। लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं। यहां पढ़ें लाइव अपडेट...
विज्ञापन
ICSE Class 10 Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CISCE ICSE 10th Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आज, 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे आईसीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट (cisce.org.) या (results.cisce.org) पर  जाकर देख सकते हैं। यहां पढ़ें लाइव अपडेट...
विज्ञापन
Trending Videos



10वीं का रिजल्ट 99.09% 

सीआईएससीई बोर्ड के दसवीं में पास प्रतिशत 99.09 दर्ज किया गया है। आईसीएसई 10वीं में लड़कियां फिर से लड़कों से आगे निकल गईं। लड़कियों ने 99.37% उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल करके लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 98.84% रहा है।

और भी पढ़ें:- इन तीन तरीकों से देखें अपना आईसीएसई और आईएससी का परिणाम

इस साल परीक्षा में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आईसीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजित की गईं थीं। लंबे इंतजार के बाद अब रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

CISCE ICSE 10th Result 2025: ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम 

  • सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (cisce.org.) पर जाएं। 
  • उसके बाद रिजल्ट चेक करने के लिए उपलब्ध लिकं पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें। 
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जायेगा।
  • छात्र परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

डिजिलॉकर पर ऐसे देखें अपना परिणाम

डिजिलॉकर पर आईसीएसई, आईएससी परिणाम देखने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें - 
  • डिजिलॉकर की  वेबसाइट (digilocker.gov.in.) पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें।
  • अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके अपना डिजिलॉकर खाता बनाएं।
  • अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
  • मार्कशीट पर क्लिक करें और बोर्ड का चयन करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और उत्तीर्ण वर्ष का चयन करें।
  • आईसीएसई, आईएससी अंक विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें