फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE Result: 10वीं के नतीजों में यूपी का दबदबा, पहले पायदान पर तीन बेटियों समेत चार ने बनाई जगह

Sun, 17 Jul 2022 11:56 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CISCE ICSE/ 10th Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने देश के विभिन्न केंद्रों पर कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल, 2022 से लेकर 23 मई, 2022 तक किया था। इस परीक्षा में 2,31,063 छात्रों ने हिस्सा लिया था।  
विज्ञापन
CISCE ICSE 10th Result 2022 Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSE 10th Result 2022 Declared : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE कक्षा दसवीं के परिणाम को जारी कर दिया है। रिजल्ट में 99.80 फीसदी अंकों के साथ चार छात्रों ने टॉप किया है। इनमें तीन छात्राएं शामिल हैं। टॉप चार में से तीन उत्तर प्रदेश से हैं। इनमें भी दो छात्राएं हैं। 

ICSE Toppers: महाराष्ट्र से हरगुन तो यूपी से अनिका, कनिष्का और पुष्कर चमके

ऑल इंडिया मेरिट में पहले स्थान पर रहने वाले टॉप चार छात्रों में हरगुन कौर मथारू, सेंट मैरी स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र से हैं। तथा बाकी तीनों यूपी से हैं। इनमें शेलिंग हाउस स्कूल, कानपुर की अनिका गुप्ता, जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज, बलरामपुर के पुष्कर त्रिपाठी तथा सिटी मोंटेसरी स्कूल, कानपुर रोड, लखनऊ की कनिष्का मित्तल शामिल हैं। इन चारों छात्रों ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। चारों को 99.80 फीसदी पर्सेंटाइल मिले हैं। 

विज्ञापन

परिणाम को चेक करने का लिंक बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी छात्र इस साल कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अब चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने बीते दिन ही इस बात की सूचना जारी कर दी थी कि दसवीं के परिणाम को 17 जुलाई, 2022 को शाम 05 बजे जारी कर दिया जाएगा।  

देखें किसे मिले कितने अंक?

क्रसं मेरिट यूनिक आईडी स्कूल कोड छात्र का नाम स्कूल का नाम स्कोर पर्सेंटाइल
1 1 7544245 MA037 हरगुन कौर मथारू सेंट मैरी स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र 499 99.8
2 1 7678104 UP041 अनिका गुप्ता शेलिंग हाउस स्कूल, कानपुर 499 99.8
3 1 7677169 UP138 पुष्कर त्रिपाठी जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज, बलरामपुर 499 99.8
4 1 7684571 UP140 कनिष्का मित्तल सिटी मोंटेसरी स्कूल, कानपुर रोड, लखनऊ 499 99.8

दोनों टर्म के अंक जोड़कर जारी किए गए परिणाम

बीते दिन जारी किए गए नोटिस के अनुसार CISCE ने कक्षा दसवीं के परिणाम को टर्म-1 और टर्म-2 दोनों में छात्रों की ओर से किए गए उनके प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया है। इसके साथ ही आंतरिक मूल्यांकन के भी अंक जोड़े गए हैं। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण परीक्षा को दो सत्र में विभाजित कर दिया गया था। हालांकि, इस साल से बोर्ड की ओर से केवल एक ही परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। वहीं, परीक्षा परिणाम से नाखुश छात्रों को कॉपी री-चेक कराने की भी सुविधा दी जाएगी।

कब हुई थी परीक्षा?

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने देश के विभिन्न केंद्रों पर कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल, 2022 से लेकर 23 मई, 2022 तक किया था। परीक्षा कोरोना महामारी से सावधानी बरतते हुए ली गई थी। इस परीक्षा में 2,31,063 छात्रों ने हिस्सा लिया था। अब इन सभी छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया है। 

इन माध्यमों से चेक करें नतीजे

  • results.cisce.org
  • cisce.org 
  • digilocker.gov.in
  • Umang App
  • Results.nic.in

ICSE Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

  • छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकेंगे-: 
  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - results.cisce.org या cisce.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आईसीएसई के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आईडी, रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • परिणाम को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

 

CISCE ICSE 10th Result 2022 Toppers List 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ICSE 10th Result 2022 LIVE: आईसीएसई रिजल्ट टॉप-3 में 110 छात्र, ऐसे देखें अपना परिणाम

यह भी पढ़ें: CBSE, ICSE Results 2022 Live: सीबीएसई दसवीं बोर्ड के परिणाम पर जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट, आईसीएसई 10वीं के परिणाम जारी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें