फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE Class 10th Result 2022: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो इन तरीकों से चेक करें अपना परिणाम, पढ़ें

Sun, 17 Jul 2022 07:18 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CISCE की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कई ऐसे अन्य माध्यम हैं जहां छात्र अपने दसवीं कक्षा के परिणाम को चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
CISCE ICSE 10th Results 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CISCE ICSE Results 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE यानी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा आज रविवार, 17 जुलाई, 2022 को शाम पांच बजे कर दी है। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए दो लाख 31 हजार छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

विज्ञापन

बता दें कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। हालांकि, ऐसी भी आशंका है कि परिणाम जारी होने के बाद अधिक लोड होने के कारण CISCE की वेबसाइट क्रैश हो सकती। ऐसे समय में छात्र कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम? क्या है इसके अन्य तरीके? आइए हम आपको इस खबर में बताते हैं। 

यह भी पढ़ें: ICSE 10th Result 2022 LIVE: आईसीएसई रिजल्ट टॉप-3 में 110 छात्र, ऐसे देखें अपना परिणाम

विज्ञापन

कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

CISCE की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कई ऐसे अन्य माध्यम हैं जहां छात्र अपने दसवीं कक्षा के परिणाम को चेक कर सकेंगे। इसमें डि़जीलॉकर, एसएमएस, उमंग एप और अन्य कई वेबसाइट शामिल हैं। आइए जानते हैं हर माध्यम से रिजल्ट को चेक करने का तरीका।

एसएमएस के माध्यम से चेक करें परिणाम  

CISCE की ओर से जारी किए जा रहे आईसीएसई 10वीं के परीक्षा के परिणाम को छात्र एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। छात्र मोबाइल पर ICSE लिखें, फिर अपनी यूनिक आईडी लिखें और इसे 09248082883 पर भेज दें। आपका परिणाम एसएमएस के माध्यम से जल्द ही मोबाइल पर आ जाएगा।  

यह भी पढ़ें: ICSE Result: 10वीं के नतीजों में यूपी का दबदबा, पहले पायदान पर तीन बेटियों समेत चार ने बनाई जगह

डिजिलॉकर और उमंग एप पर भी आएंगे परिणाम

CISCE दसवीं के परिणाम को डिजीलॉकर और उमंग एप पर भी जारी करेगा। बता दें कि उमंग एप को इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) की ओर से बनाया गया एप है। छात्र Google PlayStore (Android) या एप स्टोर (iOS) से जाकर एस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  1. digilocker.gov.in पर जाएं।
  2. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी को वेरिफाई करें। 
  3. ईमेल आईडी, पासवर्ड आदि जानकारी को दर्ज करें। 
  4. अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।
 
यह भी पढ़ें: CBSE, ICSE Results 2022 Live: सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परिणाम पर जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट, आईसीएसई 10वीं के परिणाम जारी 

इन वेबसाइट पर चेक करें नतीजें

  • results.cisce.org
  • cisce.org 
  • digilocker.gov.in
  • Umang App
  • Results.nic.in
विज्ञापन

ICSE 10th Result 2022 Out: उत्तीर्ण प्रतिशत

इस साल आईसीएसई 10वीं रिजल्ट के आंकड़े बताते हैं कि कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.97 फीसदी दर्ज किया गया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.98 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का 99.97 फीसदी रहा है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें