फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICMR JRF Exam 2020: आईसीएमआर जेआरएफ के लिए 27 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया, 12 जुलाई को परीक्षा

Fri, 24 Apr 2020 06:09 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : source
विज्ञापन

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आईसीएमआर जेआरएफ के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होगी और 12 जुलाई को परीक्षा होगी। अभ्यर्थी इस रिसर्च फैलोशिप के लिए 27 अप्रैल से लेकर 27 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आईसीएमआर की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आईसीएमआर की आधिकारिक वेबसाइट icmr.nic.in है। आईसीएमआर जेआरएफ की परीक्षा को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की साझेदारी से कराया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु बोर्ड का बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आज नहीं होगा जारी- जानिए पूरी जानकारी

 

ICMR JRF के लिए कैसे करना है आवेदन?

विज्ञापन

- सबसे पहले आईसीएमआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां होमपेज पर एडमिशन सेक्शन में जाएं।
- अब आपको जेआरएफ एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
-एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको फॉर्म भरना होगा।
-अभ्यर्थियों को अपनी सारी जानकारी भरनी होगी और उसके बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।


आपको बता दें कि अभ्यर्थी 27 अप्रैल को आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही फॉर्म भर सकते हैं। इस फैलोशिप के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पूरा एक महीने का वक्त दिया जा रहा है। आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से लेकर 27 मई यानि की पूरे एक महीने तक चलेगी। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी इस फैलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें