स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) हिमालयन अस्पताल की ओर से पहाड़ के दूर-दराज इलाकों में रह रहे ग्रामीणों को रविवार दिनांक 26 अप्रैल 2020 को स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा।
पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लाक तिमली गांव में टेलीमेडिसिन सेंटर बनाया गया है। जिसमें तिमली गांव व आस-पास के ग्रामीणों के लिए वीडियो काॅफ्रंसिंग के माध्यम से हिमालयन अस्पताल के चिकित्सकों की ओर से स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है। जिसमें न्यूरो सर्जरी, गैस्ट्रो सर्जन से ग्रामीण लाभान्वित हो चुके है।
एसआरएचयू के मीडिया एंड पब्लिसिटी विभागाध्यक्ष डाॅ. रोमिल भटकोटी ने बताया कि आगामी रविवार 26 अप्रैल 2020 समय 11 बजे से 1 बजे तक को हिमालयन अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनुराग रावत हृदय रोगियों को वीडियो काॅन्फ्रसिंग के माध्यम से निशुल्क परामर्श देंगे। वीडियो काॅन्फ्रसिंग से जुड़ने के लिए 8826574848 पर संपर्क करें।
हिमालयन अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅ. अनुराग रावत ने बताया कि 25 फीसदी मौतें हार्ट अटैक से होती हैं। लोगों से अपील है कि छाती में दर्द हो तो लापरवाही न बरतें और तुरंत चिकित्सक से सपंर्क करें। उन्होंने कहा कि आमतौर पर 45 साल से ज्यादा के लोग में हृदय संबंधी समस्या देखने में आती है, लेकिन आज के समय में 25 साल के युवा भी हृदय रोग से पीड़ित हैं।
डाॅ. अनुराग रावत का कहना है कि हार्ट अटैक के कारण- काफी हद तक लाइफ स्टाइल, अव्यवस्थित जीवन शैली, अत्यधिक नमक युक्त भोजन, जंक फूड, मोटापा, शारीरिक निष्क्रयता, ध्रूमपान अत्यधिक शराब का सेवन।
हृदय रोग के लक्षण-सीने में दर्द,, बेचैनी होना, , सांस लेने में परेशानी, बिना वजह घबराहट होना, तेजी से वजन बढ़ना, भूख कम लगना, पैर हाथों में सूजन आना।