आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर इसका पूरा कार्यक्रम अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा 10 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित होनी है। जिन परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना है वो 10 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार आईसीएमएआई 10 से 17 दिसंबर 2024 तक सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा होगी। वहीं 15 दिसंबर 2024 को फाउंडेशन परीक्षा आयोजित होगा। उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए 10 अक्तूबर तक और फाउंडेशन परीक्षा के लिए 15 अक्तूबत तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं।