फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICMAI CMA Exam 2022: आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर सत्र परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां से भर सकेंगे फॉर्म

Sat, 01 Oct 2022 01:09 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICMAI CMA Exam 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से दिसंबर 2022 सेशन के लिए सीएमए फाउंडेशन कोर्स एग्जामिनेशन का शेड्यूल जारी की दिया गया है। 
विज्ञापन
ICMAI - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICMAI CMA Exam 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से दिसंबर 2022 सेशन के लिए सीएमए फाउंडेशन कोर्स एग्जामिनेशन का शेड्यूल जारी की दिया गया है। आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर सत्र परीक्षा जनवरी 2023 में होगी। उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिए गए हैं ताकि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर फॉर्म भरना शुरू कर सकें। ICMAI CMA 2022 परीक्षा आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 13 जनवरी, 2022 के लिए निर्धारित की गई है। दो पालियों की परीक्षा में कुल चार पेपर होंगे। 

विज्ञापन

ICMAI CMA Exam 2022: विदेश से छात्रों को भेजना होगा डीडी

आवेदन पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2022 है। उम्मीदवारों को 1200 रुपये का शुल्क देना होगा। जो उम्मीदवार विदेश में हैं, उन्हें अनुसूची में बताए अनुसार 60 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना होगा। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। जो छात्र विदेश में हैं उन्हें ऑफलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन पत्र के साथ डीडी भेजना होगा। उम्मीदवार फॉर्म भरने के निर्देशों के साथ परीक्षा की तारीख और समय के बारे में अधिक जानकारी के लिए परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं। 

 

ICMAI CMA Exam 2022: परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बातें

  1. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार दिए गए समय के भीतर लॉग इन करके ही अपने घर से फाउंडेशन परीक्षा के लिए उपस्थित हों।
  2. परीक्षा के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल और यूआरएल लिंक समय आने पर प्रदान किया जाएगा।
  3. यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा देते समय डिस्कनेक्ट हो जाता है, तो वे उसी डिवाइस पर फिर से लॉग इन कर सकते हैं। उन्हें शेष परीक्षा समाप्त करने की अनुमति दी जाएगी।
  4. उम्मीदवार / छात्र जो नियमानुसार परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सभी पात्रता शर्तों को पूरा कर रहे हैं, केवल उन्हें ही परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन

ICMAI CMA दिसंबर सत्र 2022 परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - icmai.in पर जाएं।
  2. फिर स्टूडेंट सेक्शन पर क्लिक करें और परीक्षा आवेदन पत्र पर क्लिक करें।
  3. फिर यहां ऑनलाइन आवेदन का चयन करें और फिर पाठ्यक्रम का नाम 'फाउंडेशन' चुनें। 
  4. अब रजिस्टर करें, लॉग इन करें और ऑनलाइन आवेदन करें। 
  5. इसके बाद उम्मीदवार फीस का भुगतान करें।
  6. अब परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा करें और डाउनलोड करें तथा भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट भी कर लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें