फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICMAI: कैंपस प्लेसमेंट गतिविधियों को किया स्थगित, जानें पूरी जानकारी

Sun, 12 Apr 2020 10:07 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Student - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ICMAI 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI-  The Institute of Cost Accountants of India) ने उन सभी कैंपस प्लेसमेंट गतिविधियों को स्थगित कर दिया है। बता दें ये प्रक्रिया पूरे भारत में अप्रैल के महीने में संपन्न होने वाली थी पर अब इस तिथि तो आगे बढ़ा दिया गया है। अभी COVID-19 जैसी गंभीर महामारी के कारण पूरा देश लॉकडाउन है।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ने कहा है कि वे लगातार संपर्क में हैं और होने वाली भर्तियों के लिए करीबी नजर रखे हुए हैं। जैसे ही लॉकडाउन खुलेगा और स्थिति सामान्य होगी, संस्थान तुरंत देश भर में संशोधित कैंपस प्लेसमेंट अनुसूची को फिर से शुरू कर देगा।

इसके अलावा संस्थान ने सभी उन्नत अध्ययन परीक्षा के लिए फॉर्म की तिथि को आग बढ़ा दिया है। बता दें कि पहले आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2020 थी पर बाद में इस तिथि को बढ़ाकर 20 जून, 2020 कर दिया गया।
विज्ञापन


एक अन्य अधिसूचना में संस्थान ने छात्रों को जून परीक्षाओं के लिए ट्रेनिंग में छूट दी है। CMA इंटरमीडिएट और अंतिम परीक्षाओं में उपस्थित होने से पहले इन प्रशिक्षणों में आवश्यक कंप्यूटर प्रशिक्षण, CSS, IOTP और व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल हैं। ये व्यवस्था केवल जून परीक्षाओं के लिए है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- COVID-19: राजस्थान में बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षा में जाएंगे नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें