फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAR JRF, SRF Counselling: आईसीएआर ने स्थगित की जेआरएफ, एसआरएफ काउंसलिंग; अब जनवरी-फरवरी में होगा आयोजन

Fri, 04 Oct 2024 07:23 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAR JRF, SRF Counselling: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आईसीएआर जेआरएफ, एसआरएफ (PhD) काउंसलिंग को स्थगित कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार, इसे जनवरी और फरवरी 2025 में आयोजित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAR JRF, SRF Counselling Postponed: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने चालू शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आईसीएआर जेआरएफ, एसआरएफ (PhD) काउंसलिंग को जनवरी तक स्थगित करने के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, चालू शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए चल रही आईसीएआर जेआरएफ और एसआरएफ (पीएचडी) काउंसलिंग को रोक दिया गया है और इसे जनवरी और फरवरी 2025 के दौरान पशु चिकित्सा स्ट्रीम के पीजी कार्यक्रमों की काउंसलिंग के साथ आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन

पीडीसी कटऑफ की तारीख भी बढ़ी

डिग्री और पीजी कार्यक्रमों के सभी पीडीसी के लिए कटऑफ तिथि 15 अक्तूबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। आईसीएएआर के नोटिस के अनुसार, पशु चिकित्सा स्ट्रीम को छोड़कर स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए काउंसलिंग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। 

नोटिस में लिखा है, "यह सभी की जानकारी के लिए है कि वर्तमान शैक्षणिक वर्ष (2024-25) के लिए चल रही आईसीएआर जेआरएफ, एसआरएफ (पीएचडी) काउंसलिंग को रोक दिया गया है और इसे जनवरी, फरवरी 2025 के दौरान पशु चिकित्सा स्ट्रीम के स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए काउंसलिंग के साथ आयोजित किया जाएगा।"

इसमें आगे लिखा है, "सभी पीजी कार्यक्रमों की डिग्री/पीडीसी को पूरा करने की कटऑफ तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। हालांकि, पीजी कार्यक्रमों (तत्कालीन पशु चिकित्सा स्ट्रीम के अलावा) के लिए काउंसलिंग तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।"
विज्ञापन

आईसीएआर के बारे में

आईसीएआर भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन है। आईसीएआर की स्थापना 16 जुलाई, 1929 को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत रॉयल कमीशन ऑन एग्रीकल्चर की रिपोर्ट के अनुसरण में की गई थी। आईसीएआर को पहले इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के नाम से जाना जाता था। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें