कब होगी टियर 2 की परीक्षा?
तकनीशियन टियर । एग्जाम में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 एग्जाम में शामिल होने के योग्य होंगे। जारी सूचना के अनुसार, टियर 2 परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी को दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा दिल्ली एनसीआर/ नोएडा, कोलकाता ओट बेंगलुरू में होगी। वहीं, इसका एडमिट कार्ड तय समय पर जारी कर दिया जाएगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में तकनीशियन के कुल 641 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल पदों में सामान्य वर्ग के 286 पद, ईडब्ल्यूएस के 61 पद, ओबीसी के 133 पद, एससी के 93 और एसटी के 68 पद शामिल हैं।