कुल 37,119 उम्मीदवारों ने कराया था पंजीकरण
ICAR AIEEA 2023 के लिए कुल 37,119 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 24,948 पीजी के लिए और 8,880 पीएचडी परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षण एजेंसी ने पीजी और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 20 विषयों के लिए आईसीएआर एआईईईए पीजी 2023 और 72 विषयों के लिए एआईसीई पीएचडी 2023 का आयोजन किया था।
27 प्रश्नों को हटाया गया
शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए आईसीएआर एआईईईए परीक्षा का आयोजन 9 से 14 जुलाई के बीच हुआ था। आईसीएआर एआईईईए पीजी, पीएचडी की फाइनल आंसर-की के अनुसार, 27 प्रश्नों को हटा दिया गया था।