फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAR AIEEA Final Answer Key 2023: एनटीए ने आईसीएआर एआईईईए परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 29 Aug 2023 01:49 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAR AIEEA Final Answer Key 2023: एनटीए ने आईसीएआर एआईईईए परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAR AIEEA Final Answer Key 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) पीजी और पीएचडी की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आईसीएआर अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा जुलाई (ICAR AIEEA 2023) के परिणाम 21 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट - icar.nta.nic.in और nta.ac.in पर घोषित किए गए थे।

विज्ञापन

कुल 37,119 उम्मीदवारों ने कराया था पंजीकरण


ICAR AIEEA 2023 के लिए कुल 37,119 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 24,948 पीजी के लिए और 8,880 पीएचडी परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षण एजेंसी ने पीजी और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 20 विषयों के लिए आईसीएआर एआईईईए पीजी 2023 और 72 विषयों के लिए एआईसीई पीएचडी 2023 का आयोजन किया था।

27 प्रश्नों को हटाया गया


शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए आईसीएआर एआईईईए परीक्षा का आयोजन 9 से 14 जुलाई के बीच हुआ था। आईसीएआर एआईईईए पीजी, पीएचडी की फाइनल आंसर-की के अनुसार, 27 प्रश्नों को हटा दिया गया था।

ऐसे डाउनलोड करें ICAR AIEEA PG, PhD final answer key

  • आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.nic.in और nta.ac.in पर जाएं।
  • यहां पर 'ICAR AIEEA final answer key' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर विषयवार एआईईईए पीजी और एआईसीई पीएचडी अंतिम उत्तर कुंजी प्रदर्शित की जाएगी।
  • नीचे स्क्रॉल करें और संबंधित विषय की अंतिम उत्तर कुंजी देखें।
  • स्कोर की पुष्टि करने के लिए रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड करें और क्रॉस चेक करें।
विज्ञापन

इन प्रश्नों को हटाया गया

  • पीजी - भौतिक विज्ञान - 602
  • पीजी- एंटोमोलॉजी और नेमाटोलॉजी - 706 और 717
  • पीजी - एग्रोनॉमी - 1003
  • पीजी - पशु चिकित्सा विज्ञान - 2772
  • पीएचडी - आनुवंशिकी और पादप प्रजनन - 1000118
  • पीएचडी - प्लांट पैथोलॉजी -21007
  • पीएचडी - नेमाटोलॉजी - 21007
  • पीएचडी - कीट विज्ञान - 21007
  • पीएचडी - रेशम उत्पादन -21007
  • पीएचडी - सब्जी विज्ञान - 1000681
  • पीएचडी - वृक्षारोपण; मसाले; औषधीय एवं सुगंधित फसलें - 1000807
  • पीएचडी - पशु चिकित्सा -1001398 पीएचडी - कृषि विज्ञान - 161038
  • पीएचडी - मृदा विज्ञान - 161038
  • पीएचडी - कृषि रसायन - 161038
  • पीएचडी - कृषि सांख्यिकी - 1003567
  • पीएचडी - कृषि सांख्यिकी - 191043
  • पीएचडी - कंप्यूटर एप्लीकेशन - 1003655
  • पीएचडी - कंप्यूटर एप्लीकेशन - 191043
  • पीएचडी - जल विज्ञान और प्रौद्योगिकी - 161038
  • पीजी - प्लांट साइंस - 405
  • पीजी - डेयरी विज्ञान - 3493
  • पीएचडी - सब्जी विज्ञान - 1000693
  • पीएचडी - कृषि विज्ञान - 1003242
  • पीएचडी - कृषि सांख्यिकी - 1003577
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें