ICAR AIEEA 2022: आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त
आईसीएआर एआईईईए 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त, 2022 है। कृषि संबंधी अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट- icar.nta.nic.in पर आईसीएआर एआईईईए पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं और शुल्क जमा कर सकते हैं। आईसीएआर एआईईईए 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त, 2022 है।
सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की अखिल भारतीय कृषि प्रवेश परीक्षा (AIEEA 2022) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011-40759000/011-6922770 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को icar@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।