फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों के बीच ICAI का फैसला, अब ओएमआर शीट पर होगी CA परीक्षा

Mon, 23 Sep 2019 07:03 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ICAI द्वारा कॉपियों की जांच में गड़बड़ी को लेकर महीनों से चल रहा था विरोध प्रदर्शन
  • सोशल मीडिया पर शिक्षक और छात्रों द्वारा वायरल हो रहा वीडियो
  • विवादों के बीच अब आईसीएआई ने लिया फैसला 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI - Institute of Chartered Accountants of India) द्वारा कॉपियों की जांच में गड़बड़ी को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है। सोशल मीडिया पर शिक्षकों और वि्दयार्थियों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA - Chartered Accountants) की परीक्षा में कॉपियों की जांच में होने वाली गड़बड़ियों के बारे में बताया जा रहा है। इन विवादों के बीच अब आईसीएआई ने ओएमआर शीट पर परीक्षा लेने का फैसला किया है।

विज्ञापन


हाल में जारी एक अधिसूचना के अनुसार, आईसीएआई नवंबर 2019 में होने वाली सीए इंटरमीडिएट व सीए फाउंडेशन लेवल परीक्षाएं ओएमआर शीट पर आयोजित करेगा। 

आईसीएआई ने बताया है कि मई 2019 की परीक्षा में 30 अंकों के ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों की शुरुआत की गई थी। अब फाइनल कोर्स के लिए  पेपर 6A और पेपर 6F की परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। इसकी जांच भी मशीन द्वारा डिजिटली की जाएगी।

ये भी पढ़ें : ये है भारत का अपना GPS, सरकार ने बताया - गूगल मैप्स से भी बेहतर 

एग्जामिनर्स की भी होगी परीक्षा

आईसीएआई ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि कॉपियों की जांच करने वाले एग्जामिनर्स को भी हर तीन साल में एक बार ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन


विवादों के संबंध में संस्थान ने लिखा है कि 'हमें खबर मिली है कि सीए परीक्षाओं की कॉपियों की जांच को लेकर आईसीएआई के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट व वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। इसलिए संस्थान ने ये नई व्यवस्था शुरू करने का फैसला किया है।'

गौरतलब है कि देशभर में लंबे समय से सीए के शिक्षक और विद्यार्थी ओएमआर शीट पर परीक्षा लेने और इसकी डिजिटल जांच करने की मांग कर रहे थे। अब जाकर उनकी ये मांग पूरी हुई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : SSC या IBPS नहीं, सरकारी नौकरियों के लिए अब नई संस्था कराएगी परीक्षा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें