फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CA Exam 2024: सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा की संशोधित तारीखों का एलान, परिवर्तित कार्यक्रम यहां पढ़ें

Wed, 20 Mar 2024 09:49 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CA Exam 2024: सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए संशोधित तारीखों की घोषणा हो गई है। तरीखों में क्या बदलाव किया गया है। पूरा विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
CA Exam 2024 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CA Exam 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए संशोधित तारीखों की घोषणा कर दी है। 18वीं लोकसभा चुनाव की तारीखें परीक्षा की तारीखों से मेल खा रही थी, इसलिये आईसीएआई सीए मई परीक्षा 2024 स्थगित कर दी थी।
विज्ञापन


संस्थान ने इंटरमीडिएट, फाइनल और इंटरनेशनल टैक्सेशन - असेसमेंट टेस्ट (INTT- AT) के लिए सीए परीक्षा स्थगित कर दी है।  हालाँकि, सीए फाउंडेशन परीक्षा की तारीख अपरिवर्तित रहेगी।  सीए फाउंडेशन परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20, 22, 24, 26 जून को आयोजित की जाएगी।

आईसीएआई ने कहा, “हालांकि, यह स्पष्ट किया गया कि www.ical.org पर होस्ट की गई 25 जनवरी 2024 की महत्वपूर्ण घोषणा के माध्यम से घोषित अन्य विवरण अपरिवर्तित रहेंगे।”
विज्ञापन


इसमेंयह भी कहा गया है, “यह भी ध्यान दिया जा सकता है कि ऊपर उल्लिखित परीक्षा कार्यक्रम के किसी भी दिन केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार/स्थानीय प्राधिकरण द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।”
 
विज्ञापन

सीए संशोधित परीक्षा तिथियां इस प्रकार है 
उम्मीदवार मई में होने वाली सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।  संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:
1-सीए फाइनल परीक्षा की तारीखें
  • समूह 1 - 2, 4, 8 मई
  • समूह 2 - 10, 14, 16 मई

2- सीए इंटर परीक्षा तिथि
  • समूह 1 - 3, 5, 9 मई
  • समूह 2 - 11, 15, 17 मई

3- अंतर्राष्ट्रीय कराधान - मूल्यांकन परीक्षण (आईएनटीटी - एटी)
  • 14 और 16 मई

4- सीए फाउंडेशन परीक्षा तिथि
  • 20, 22, 24, 26 जून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें