ICAI CA September Admit Card 2025: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान ने सितंबर सत्र की सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर अपना नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम, उम्मीदवार का पता, परीक्षा दिवस के दिशानिर्देश और अन्य विवरण मिलेंगे। उम्मीदवारों को इन विवरणों की ध्यानपूर्वक जांच करनी चाहिए। एडमिट कार्ड में किसी भी त्रुटि के मामले में आईसीएआई हेल्पडेस्क से संपर्क करें।