फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA November Exam 2024: आवेदन के लिए फिर खोली गई पंजीकरण विंडो, 11 से 12 सितंबर तक फॉर्म भरने का मौका

Wed, 11 Sep 2024 08:35 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA November Exam 2024: आईसीएआई ने सीए और पीक्यूसी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो एक बार फिर खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन नहीं किया था, उनके पास अब दो दिनों का मौका है। 11 और 12 सितंबर तक पंजीकरण विंडो खुली रहेगी।
विज्ञापन
आवेदन करें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA November Exam 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नवंबर 2024 के लिए निर्धारित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स (PQC) परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो को फिर से खोल  है। ICAI CA नवंबर 2024 की पंजीकरण विंडो दो दिनों के लिए खोली गई है। 11 सितंबर (सुबह 11:00 बजे) से 12 सितंबर (रात 11:59 बजे तक) तक विंडो पंजीकरण के लिए खुली है। 
विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार छात्रों के अनुरोध के बाद एक बार फिर पंजीकरण विंडो खोली है। आईसीएआई ने शुरुआत में छात्रों को आवेदन के लिए पर्याप्त समय प्रदान करने के लिए 18 जुलाई, 2024 को नई समयसीमा के बारे में सूचित किया था। हालांकि, वेदन की अवधि कम होने का यह पहला मामला होने के कारण, संस्थान ने एक विशेष मामले के रूप में इस विस्तार की पेशकश करने का फैसला किया है।

पंजीकरण के लिए जमा करना होगा विलंब शुल्क
आईसीएआई के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को सीए फाइनल नवंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए 600 रुपये या 10 अमेरिकी डॉलर का विलंब शुल्क देना होगा। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से सीए नवंबर 2024 पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर सीए नवंबर 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन


एक साल में तीन बार होंगी सीए परीक्षाएं 
आईसीएआई द्वारा सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाएं साल में तीन बार आयोजित करने के निर्णय के बाद लिया गया है, जबकि पहले यह साल में दो बार आयोजित किया जाता था। परिणामस्वरूप,  सितंबर 2024 की परीक्षाओं के लिए आवेदन की अवधि 28 दिनों से घटाकर 17 दिन कर दी गई।  यह परिवर्तन नवंबर 2024 की अंतिम और पीक्यूसी परीक्षाओं पर भी लागू होता है, जिसमें बीमा और जोखिम प्रबंधन (आईआरएम) तकनीकी परीक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कराधान - मूल्यांकन परीक्षा (आईएनटीटी-एटी) शामिल हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण करने के चरण
  • चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट (icai.org) पर जाएं।
  • चरण 2: नवंबर 2024 पंजीकरण लिंक पर जाएं।
  • चरण 3: पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • चरण 4: ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें। 
  • चरण 5: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें