ICAI CA May 2026: परीक्षा तिथियां
सीए फाइनल एग्जाम डेट ग्रुप 1 की परीक्षा दो, तीन और छह मई 2026 को आयोजित होगी। ग्रुप 2 की आठ, 10 और 12 मई 2026 को होगी। वहीं, सीए इंटरमीडियट के ग्रुप ए की आठ, 10 और सात मई 2026 को होगी। ग्रुप 2 की नौ, 11 और 13 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। सीए फाउंडेशन की परीक्षा 14, 16, 18 और 20 मई 2026 व अंतर्राष्ट्रीय कराधान का मूल्यांकन परीक्षण 10 और 12 मई 2026 को होगा।
परीक्षा का समय
| पेपर |
समय |
| फाउंडेशन पेपर 1, 2 |
दोपहर 2 से 5 बजे |
| फाउंडेशन पेपर 3, 4 |
दोपहर 2 से 4 बजे |
| इंटर और फाइनल पेपर 1–5 |
दोपहर 2 से 5 बजे |
| फाइनल पेपर 6 |
दोपहर 2 से 6 बजे |
ये भी पढ़े: Education: उच्च शिक्षा के लिए सिंगल रेगुलेटर बिल को कैबिनेट की मंजूरी, अगले हफ्ते संसद में पेश होने की संभावना
परीक्षा शुल्क
सीए इंटरमीडिएट (भारतीय केंद्र) के सिंगल ग्रुप के लिए 1500 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित की गई है। दोनों ग्रुप के लिए 2700 रुपये है। सीए फाइनल के सिंगल ग्रुप की 1800 रुपये और दोनों ग्रुप की 3300 रुपये है। वहीं, सीए फाउंडेशन की 1500 रुपये और विदेशी केंद्रों के लिए यूएस 325 डॉलर से यूएस 550 डॉलर तक (कोर्स अनुसार) है। अंतर्राष्ट्रीय कराधान के मूल्यांकन परीक्षण की शुल्क 2000 रुपये है।