CUET PG 2026 Registration: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 14 दिसंबर 2025 से सीयूईटी पीजी 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार 14 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 18 से 20 जनवरी तक एक करेक्शन विंडो खोलेगा। मार्च 2026 में परीक्षा आयोजित होगी।
एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र, तारीख और शिफ्ट का समय दर्ज रहेगा। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आवेदन में दिया गया ईमेल और मोबाइल नंबर उनका या उनके माता-पिता का ही हो, क्योंकि सभी जरूरी संदेश केवल इसी माध्यम से भेजे जाएंगे।