फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Inter Result: आईसीएसआई ने जारी किया सीए इंटरमीडिएट दिसंबर परीक्षा का परिणाम, ऐसे देखें

Sat, 26 Feb 2022 05:00 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA Inter Result: इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के उम्मीदवारों को उनका परिणाम उनके ईमेल पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीयन कराना होगा। 
विज्ञापन
ICAI CA Inter Result - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA Inter Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट दिसंबर, 2021 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए है। संस्थान ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल से भी इस बात की जानकारी दी है। अब इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम ICAI की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन


ICAI CA Inter Result: ईमेल पर पा सकते हैं स्कोरकार्ड
इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के उम्मीदवारों को उनका परिणाम उनके ईमेल पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीयन कराना होगा। 

ICAI CA Inter Result: दिसंबर में हुई थी परीक्षा
ICAI सीए इंटरमीडिएट दिसंबर, 2021 परीक्षा का आयोजन 5 से 20 दिसंबर, 2021 तक किया गया था। इससे पहले संस्थान ने 10 फरवरी, 2022 को सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ICAI CA Inter Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीए इंटरमीडिएट दिसंबर, 2021 परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें