ICAI CA Foundation Result Dec 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 रिजल्ट (CA Foundation Result Dec 2022) जारी कर दिया गया है। ICAI की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 की परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार, तीन फरवरी को जारी किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए फाउंडेशन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर अपलोड किया गया है। ICAI द्वारा CA फाउंडेशन परीक्षा 14 से 20 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा देश भर में कई स्थानों पर आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
यहां होम पेज पर उपलब्ध आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपनी लॉग इन आईडी और पासवर्ड आदि दर्ज करें।
अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अपना रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।
भविष्य की जरूरत के लिए उम्मीदवार रिजल्ट की प्रिंट आउट हार्ड कॉपी अपने पास रखें।